फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्षेत्राधिकारियों का आपस में तबादला कर दिया है। क्षेत्राधिकार नगर ऐश्वर्या उपाध्याय को क्षेत्राधिकारी यातायात व साइबर क्राइम बनाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक अमरपाल सिंह क्षेत्राधिकारी लाइंस कार्यालय का तबादला सीओ अमृतपुर के पद पर किया गया। पुलिस उपाधीक्षक संजय वर्मा को क्षेत्राधिकारी लाइंस कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी यातायात व साइबर क्राइम को सीओ सिटी बनाया गया है।
मालूम हो की इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह का बीते करीब 5 माह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रमोशन हुआ है। इससे पूर्व थानाध्यक्ष कमालगंज व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहम्मदाबाद के पद पर रहे हैं। चर्चा है की अदालत के आदेश का पालन न करने के मामले में शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी पर भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।



