फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 5 अप्रैल। आज डॉक्टर बी आर अंबेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में नगर के मिशन अस्पताल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल ने बताया सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर के विषय में जानकारी साझा की। परीक्षा प्रभारी महेंद्र कठेरिया के दिशा निर्देश में परीक्षा संपन्न हुई। कार्यक्रम संयोजक रामनरेश गौतम ने बताया 13 अप्रैल को डॉ बी आर अंबेडकर जयंती समारोह के अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा नगर फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद में निकाली जाएगी।
महामंत्री वीरेंद्र कठेरिया ने बताया सफल हुए प्रतिभागियों को डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल जेएनवी रोड पर 14 अप्रैल को सायं 4.30 बजे सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा अवसर पर प्रमुख रूप पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर, महावीर राजपूत, डॉ प्रभु दयाल अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह कठेरिया महामंत्री, कोषाध्य रविंद्र नाथ दिवाकर, सचिव कुलदीप सिंह कठेरिया, उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र कठेरिया, उपाध्यक्ष संतोष दिवाकर उपाध्यक्ष, अशोक कठेरिया उपाध्यक्ष, प्रेमपाल दिवाकर, अजीत कठेरिया, सुरजीत कठेरिया, नरेंद्र सिंह जाटव अटेवा, नरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, अतेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट, राजेश अंबेडकर, नंदराम कोटेदार, केपी सिंह, बी डी रावत, रामनिवास कठेरिया, संघमित्रा, चंद्र भास्कर चंद्रकांता आदि लोग मौजूद रहे।
मनायी गई महर्षि कश्यप महाराज की जयंती
आज सृष्टि के रचयिता महर्षि कश्यप महाराज एवं श्रृंगवेरपुर के राजा महाराजा निषाद राज गुहा की जयंती मोहम्मदाबाद में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के पूर्व प्रत्याशी राजेश बाथम, देव कठेरिया, संजीव बाथम सभासद , अजय प्रजापति जी, जगपाल बाथम, उमेश बाथम रिशिपाल बाथम, जगपाल बाथम, सत्यपाल बाथम, महेंद्र कश्यप, अनिल पाल,अमर पाल बाथम आदि लोग उपस्थित रहे।



