तीन चोर गिरफ्तार: चोरी का सामान बरामद

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 अप्रैल। कायमगंज कोतवाली पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। कोतवाली पुलिस ने कायमगंज के मोहल्ला जटवारा निवासी
आशू पुत्र नन्हे व आकाश पुत्र बीरेन्द्र तथा प्रेम नगर निवासी
दानिश उर्फ अरबाज पुत्र भूरे अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगर के ग्राम पितौरा निवासी अनीस मोहम्मद पुत्र मसरूद्दीन ने दुकान से सामान चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी बिरियन तिराहा स्थित दुकान में 1 फरवरी की रात में नकब लगाया गया था। चोर दुकान से मसाला, सिगरेट आदि हजारों रुपए कीमती सामान चुरा ले गए थे।

error: Content is protected !!