हादसे में बीमा एजेंट की मौत: परिवार में मातम

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 4 अप्रैल। हादसे में एलआईसी एजेंट ऋषि कुमार की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। थाना शमशाबाद के ग्राम सुतैडी निवासी बीमा एजेंट ऋषि कुमार पुत्र बृजराज सिंह शाम को बाइक द्वारा घर जा रहे थे। जब वह ग्राम उलियापुर के नजदीक से गुजर रहे थे उसी समय सामने तेजी से आए वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ऋषि कुमार को बरौनी सीएचसी से एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने ऋषि कुमार को मृत घोषित कर दिया।

error: Content is protected !!