नगेंद्र पाल सिंह जाटव 9 वीं बार जिलाध्यक्ष बने: बसपा के

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 4 अप्रैल। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर नगेंद्र पाल सिंह जाटव पर विश्वास कर उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया है। नगेंद्र पाल सिंह जाटव के जिला ध्यक्ष बनने पर पार्टी के पदाधिकारियों समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। 24 घंटे बहुजन समाज के लिए समर्पित नगेंद्र पाल सिंह जाटव वर्ष 2002 में बसपा से जुड़े थे। बूथ अध्यक्ष के बाद सेक्टर अध्यक्ष, जिला सहसंयोजक, जिला कार्यालय सचिव से विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तक का सफर किया। वह पहली बार 2017 में जिलाध्यक्ष बने थे पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम से पहले भी वह जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे। जिलाध्यक्ष बनने के बाद नगेंद्र पाल सिंह जाटव ने आज जयनारायण वर्मा रोड तिराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर बाबा साहब का आशीर्वाद लिया।

श्री जाटव ने बताया कि मुझे स्वागत करवाने का कोई शौक नहीं है मुझे बहुजन समाज की निरंतर सेवा करने में आनंद मिलता है। मेरा पूरा जीवन बहुजन समाज की सेवा में समर्पित रहेगा।

error: Content is protected !!