अग्निवीर भर्ती के आवेदन शुरु: सेना भर्ती कार्यालय बरेली

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 6 अप्रैल। सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

1. अग्निवीर भर्ती : पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ाई गई है, एवं लिखित परीक्षा जून 2026 में होगी।

2. भारतीय सेना में Recruiting Year 2027 की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शूरु हो चुकी है, जिसकी पूरी जानकारी (पद, शैक्षणिक योग्यता एव आयु) सेना की वैबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।

3. अभ्यार्थियों की मांग को देखते हुए इस बार सरकार ने अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 22 वर्ष तक कर दी है। भर्ती के लिए अब 17.5 वर्ष से 22 वर्ष की आयु वाले युवा आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन और अग्निवीर वूमन मिलिट्री पुलिस के पदों लिए भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। नर्सिंग सहायक (एनए / एनए वेट) के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष और सिपाही फार्मा के लिए 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है। सभी वर्गो के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए तय किया गया है। अभ्यार्थियों को एक फार्म में दो दो पदों के लिए आवेदन का मौका मिलेगा, यानी इस बार दो पदों के लिए अभ्यार्थी एक साथ अप्लाई कर सकेंगे।

4. सेना भर्ती कार्यालय, बरेली के अन्तर्गत आने वाले 12 जिलों (बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखीमपुर, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर) के इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की जाती है कि वे अपना पंजिकरण दिनांक 10 अप्रैल 2026 से पहले भारतीय सेना की वैबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन कर दें।

5. अग्निवीर भर्ती जानकारी के लिए या पंजीकरण करने में असुविधा होने पर सहायता के लिए सेना भर्ती कार्यालय, बरेली में प्रातः 8.30 बजे से शाम 18 बजे के बीच सम्पर्क कर सकते हैं।

error: Content is protected !!