अधिवक्ता को किराएदार दबंग दंपति ने धमकाया: केस दर्ज

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 7 अप्रैल। अधिवक्ता अभय कुमार चतुर्वेदी ने धमकाने वाले किरायेदार दंपति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मकान नंम्बर 6/357 बी बेवर रोड भोलेपुर निवासी अधिवक्ता सत्यदेव चतुर्वेदी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उक्त मकान मेरे द्वारा जनवरी 2025 में क्रय किया गया था। मैं उसी मकान में सपरिवार रह रहा हूँ, आशुतोष दुबे पुत्र स्व वेदप्रकाश दुबे मेरे क्रय किये गये मकान में अवैध रूप से रह रहें है। बार-बार कहने पर भी मकान खाली नहीं कर रहे है। पूर्व में 2.2.2026 को मेरे द्वारा मकान में लगाये हुये ताले भी तोड दिये थे तथा मेरे दरवाजे को भी छतिग्रस्त कर दिया था। इसी बात से मुझसे रंजिश मानता है। 6.04.2026 को प्रातः 6 बजे मकान के बाहर सफाई कर रहा था।

तभी आशुतोष दुबे पत्नी के साथ आकर मुझसे कहने लगे कि अपनी तरफ सफाई करो। यह कहते हुये गाली गलौज करने लगे कि तूने मकान का बैनामा करा लिया हैं अब मुझे निकालकर दिखा। इस पर जब मैने विरोध किया तो आशुतोष दुबे व उसकी पत्नी मेरे मकान के अन्दर घुस आये और हाथापाई पर अमादा हो गये। भद्दी-भद्दी गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी दी, कुछ राहगीर इकट्ठे हो गये जिन्होनें बीच बचाव किया।

error: Content is protected !!