फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 7 अप्रैल। शादी के नाम पर हिंदू युवती को गर्भवती कर घर से भगाने वाले आजम को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कादरीगेट के भगुआ नगला निवासी 20 वर्षीय युवती ने थाना मऊदरवाजा के ग्राम ढिलावल चौराहा निकट निवासी आजम खां पुत्र ननकू खां के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक आजम ने युवती को शादी करने का झांसा देकर अपने घर में पत्नी की तरह रखा। उसने युवती का लगातार शोषण किया, जिससे युवती गर्भवती हो गयी। जब युवती ने आजिम से शादी करने को कहा तो उसने युवती को कुछ दिनों के लिए अपनी बहन के यहां भेज दिया।
युवती को पता चला कि आजिम ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है तो युवती आजिम की बहन के घर से आजिम के पास गयी। उसने अंतिम से शादी करने के लिये कहा तो आजिम ने शादी करने से मना कर दिया और उसको घर से निकाल दिया। बताया गया है कि आजम बीते कई वर्षों से नाला बघार सड़क के किनारे मकान में किराए पर रहता था। मुकदमे की विवेचना मेडिकल चौकी इंचार्ज राम केश सिंह को सौंपी गई। जिन्होंने आरोपी आजम को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे के विवेचक रामकेश यादव ने बताया कि आजम थाना मेरापुर के ग्राम बसई खेड़ा का मूल निवासी है। चालान किए जाने पर आजम को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।



