फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) नगर पालिका में आज बोर्ड की बैठक में कर्मचारियों के भ्रष्टाचार आवारा जानवर एवं बंदरों की समस्याओं की गूंज रही। नये टीनशेड के हाल में राष्ट्रगान से बैठक की शुरुआत हुई। लिपिक शरद बाजपेई ने विशेष प्रस्ताव संख्या 201 से शुरुआत की। 206 प्रस्ताव आने पर सभासद धर्मेंद्र कनौजिया ने सुझाव दिया कि नगर पालिका के निर्माण कार्यों में सभासदों का सहयोग लेकर सामंजस्य बनाए जाए जिससे सभासदों का मान सम्मान बढे। सभासद मृदुल कटियार ने जल भराव की समस्या दूर करने के लिए तालाब में भराव किए जाने की सलाह दी। सभासद असलम अंसारी ने नाले पर अतिक्रमण की जानकारी देकर नलकूप में कम पानी आने की शिकायत पर कोई ध्यान न दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की। 
उन्होंने बताया कि अभी तक नलकूप के लिए बिजली का कनेक्शन नहीं कराया गया। उन्होंने लिंजीगंज अस्पताल के पास बंद शौचालय के स्थान पर मार्केट बनाए जाने की सलाह दी। सभी प्रस्ताव पड़े बिना पास किए गए। सभासद संगठन के राष्ट्रीय मंत्री अतुल शंकर दुबे ने रोष व्यक्त करते हुए का कि अभी तक उनके के उपभोक्ताओं के हाउस टैक्स व वॉटर टैक्स के बिल 2 सालों से नहीं बनाए गए हैं। उन्होंने एक स्वर्ग रथ एवं तीन डीप फ्रीजर खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सही कराए जाने को कहा। श्री दुबे के प्रार्थना पत्र पर दिवंगत विधायक प्रसाद विमल तिवारी के नाम पर स्टेट बैंक से नीबाचुअत मार्ग का नाम करण जाने पर सहमति व्यक्ति की गई। 
सभासद संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने शिकायत की कि मात्र 500 रुपये के शुक्ल की आड़ में जेसीबी प्राइवेट कार्यों में चलाई जा रही है नालों की सफाई के लिए जेसीबी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। सभासद विश्वनाथ राजपूत ने कहा कि जब वह सफाई कर्मचारियों को हटाने की शिकायत मुख्य सफाई निरीक्षक विजेंद्र सिंह से करते हैं तो वह कहते हैं कि कर्मचारी के हटाने की जिम्मेदारी ईओ व अध्यक्ष को है। श्री राजपूत ने सफाई निरीक्षक से पूछा कि तुम्हारे पास क्या जिम्मेदारी है अब बताओ। सभासद पूनम देवी ने शिकायत कि उनके वार्ड में सबसे कम काम हुए हैं शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है उन्होंने अधूरे कामों को पूरा कराए जाने की मांग की। सभासद सुनीता बाजपेई आदि कई सभासदों ने आवारा जानवरों एवं बंदरों से होने वाली परेशानी बताई।
सभासद नरेंद्र यादव ने शिकायत कि की मृत जानवर उठाने वाले कर्मचारी रुपए मिलने पर ही काम करते हैं उन्होंने भ्रष्टाचार रोकने के लिए कर्मचारियों के तबादले किए जाने की सलाह दी। सभासद रफी अंसारी ने ड्रोन से भवनों के सर्वे को बकवास बताते हुए पुनः जांच कराए जाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि शिकायत करने के बावजूद गलत हाउस टैक्स व वाटर टैक्स की शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है कर्मचारी भ्रष्टाचारी में लिप्त है। बैठक में नगर पालिका कर्मचारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने व आवारा जानवर व बंदरों की समस्याओं की भरमार रही। अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने सभासदों को सलाह दी कि उनके वार्ड में यदि कोई व्यक्ति पालतू गायों को छोड़ता है तो उसकी जानकारी मुझे गोपनीय रूप से दी जाए।
छोटी मशीनों को गलियों में भेज कर आवारा जानवर पकड़वाए जाएंगे। बंदरों को पकड़े जाने की जिम्मेदारी सरकार ने वन विभाग को सौंपी है।अध्यक्ष श्रीमती वत्सला अग्रवाल ने कहा कि सड़क का नाम करण पूर्व विधायक विमल तिवारी करने के प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा अनुमति मिलने के बाद ही सड़क का नामकरण हो सकेगा। रफी अंसारी को बताया की 20 अप्रैल के बाद उनके वार्ड में शिकायतों के निस्तारण के लिए कैंप लगाया जाएगा उसके बाद सभी वार्डों में भी कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने मृत जानवर उठाने वाले चारों कर्मचारियों को अपने आवास पर भेजे जाने का निर्देश देते हुए कहा कि वह लापरवाह कर्मचारियों को टाइट करेगी। उन्होंने सभासदों से कहा कि यदि कोई कर्मचारी रिश्वत मांगे तो उनकी जानकारी मुझे दी जाए, उन्होंने सभासदों की सभी समस्याओं का समाऊ करने का वादा किया।
पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल समर्थकों के साथ बैठक स्थल पर पहुंचे और बैठक के शुरू होने से पूर्व ही बाहर निकल गए। जब बैठक खत्म हुई तो पुनः बैठक स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पालिका की अगली बैठक तक बैठक के लिए काफी सुविधाजनक आकर्षण हाल का निर्माण कराया जाएगा। मंजूरी मिल जाने पर आवारा कुत्तों को पड़कर बांझ करने के टीके लगाए जाएंगे। 40 सभासदों के सदन में 38 सभासद मौजूद रहे। बैठक में बड़े बाबू जितेंद्र मिश्रा, विजय शुक्ला, अनुराग वर्मा, लालू सक्सेना, विनय कश्यप आदि कर्मचारी मौजूद रहे।



