फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 8 अप्रैल। थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला बहादुरगंज तराई निवासी 60 वर्षीय शाहिद अली उर्फ पप्पू ने आज सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पप्पू का सब घर के पास वाड़े में लगे गूलर के पेड़ पर डिस की केबिल में लटका देखा गया। बीती रात पप्पू के घर के निकट शादी का कार्यक्रम था वह रात 11 बजे अपने भाई की चाय होटल से घर गए और बेटे मजीद को बताया की डीजे की तेज आवाज के कारण यहां नहीं सो पाएंगे वाडे में सोएंगे। पुलिस ने बताया कि पप्पू नशा करने के आदी थे बजरिया चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
हत्यारा गिरफ्तार
नवाबगंज थाना पुलिस ने हत्यारे सनी को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि 6 दिसम्बर को अभियुक्तों द्वारा वादी के भाई को मारकर शव रेल की पटरी पर डाल देने के सम्बन्ध में समरपाल सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम ऊंची गधेड़ी थाना नवाबगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सनी पुत्र शैलेन्द्र निवासी ग्राम ऊंची गधेड़ी आदि 3 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। सनी ने पुलिस को बताया कि मेरे ही गांव का सत्यपाल दुकान चलाता था वह लोगों को रूपये भी ब्याज पर उधार देता था। मैं उसे अच्छी तरह से जानता था और दुकान पर भी सामान लेने आता-जाता रहता था।
मोहित उर्फ अरूण पुत्र अशोपाल निवासी गढिया का सत्यपाल से करीब 50 हजार रूपयों का लेन-देन था जिस कारण मोहित बीच-बीच में मुझसे सत्यपाल को सबक सिखाने के लिए बोलता रहता था। घटना के दिन हम तीनो लोग शराब पी रहे थे। शराब के नशे में मैने तथा मोहित ने सत्यपाल को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था।



