कामचोर 333 लेखपाल पंचायत सेक्रेटरी कर्मचारियों पर कार्रवाई: फार्मर रजिस्ट्री आईडी न बनाने वाले

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 8 अप्रैल। जनपद के समस्त किसानो की एवं विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाये जाने का कार्य अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। भारत सरकार से यह निर्देशित किया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के समस्त लाभार्थियों को अगली किस्त का लाभ तभी मिलेगा जब उनकी फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बन जाएगी। जनपद स्तर पर प्रत्येक राजस्व ग्राम के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाते हुए किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री आई०डी० बनाने का कार्य किया जा रहा है। आज मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में प्रगति न करने वाले 212 पंचायत सहायक, 32 पंचायत सेक्रेटरी, 57 लेखपाल, 08 कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिक एवं 24 ग्राम रोजगार सेवक के विरूद्ध प्रशासनिक कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष को निर्देश जनपद स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य का प्रत्येक घण्टे पर अनुश्रवण किया गया।

तथा फार्मर रजिस्ट्री की ग्रामवार एवं कार्मिकवार प्रगति भी प्रत्येक घण्टे पर व्हाट्सग्रुप पर प्रेषित की गई है। जिसके उपरान्त भी 212 पंचायत सहायकों के द्वारा उनको आवंटित राजस्व ग्राम में फार्मर रजिस्ट्री का काफी डाटा लम्बित होते हुये भी आज एक भी फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० नही बनाई गई है। जिससे फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में अपेक्षाकृत प्रगति नही हो पा रही है। शासन स्तर से फार्मर रजिस्ट्री हेतु अवशेष कृषकों की आई०डी० बनाये जाने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री में शून्य प्रगति वाले निम्न कार्मिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने का आदेश विभागाध्यक्षों को भेजा गया है।

error: Content is protected !!