हादसे में सर्राफ व्यापारी की मौत: परिवार में मातम

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 10 अप्रैल। हादसे में सर्राफ व्यापारी जावेद खां की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। जावेद जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम गोरी नवादा निवासी एजाज खां का 30 वर्षीय पुत्र था उसकी गुरसहायगंज में ज्वेलरी की दुकान है। जावेद आज किसी काम से फर्रुखाबाद गया था वह फर्रुखाबाद से बाइक द्वारा देर शाम घर जा रहा था। जब जावेद की बाइक थाना कमालगंज क्षेत्र के लव कुश कोल्डस्टोरेज स्टोरेज के पास से गुजर रही थी उसी समय बाइक व सामने से आए ई- रिक्शा में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना में जावेद बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। एंबुलेंस से घायल जावेद को कमालगंज सीएचसी ले जाया गया, डॉ मानसिंह वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो वहां ई-रिक्शा खाली खड़ा था सड़क पर छतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। हादसे में थाना कमालगंज के ग्राम कनकौली निवासी राजकुमार की 40 वर्षीय पत्नी अरुणा घायल हो गई जिनको कमालगंज सीएससी ले जाया गया। घटना के दौरान घायल अरुणा को परिजन घर ले गए थे महिला को मामूली चोट लगी है।

error: Content is protected !!