फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 13 अप्रैल। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने तमंचे सहित दो चोरों को चोरी के बकरों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना कादरी गेट के ग्राम लकूला निवासी प्रीतम उर्फ प्रथम पुत्र अलवर एवं थाना कमालगंज के ग्राम महरुपुर रावी निवासी अंशुल उर्फ अंश पुत्र ननकिया को 315 बोर तमंचा व चोरी की घटना में प्रयोग की गई बाइक सहित गिरफ्तार किया है।

चोरों के पास 1500 व चोरी के तीन बकरे बरामद किए है। थाना मऊदरवाजा के ग्राम सरैया निवासी महताब पुत्र शमशाद ने 11 अप्रैल की रात घर से तीन बकरा चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना क्षेत्र के ग्राम नैनिया नगला रमन्ना गुलजार बाग निवासी रमेश चंद्र पुत्र रामस्वरूप ने 3 अप्रैल को झोपड़ी से बकरी चुराए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।



