फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 13 अप्रैल। आज नगर में डॉ भीमराव अंबेडकर की विशाल शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। विकास भवन तिराहे पर झांकियां को बड़ी खूबसूरती से सजाया गया। सायं भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने जय भीम वाला नीला झंडा दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सांसद के निजी सचिव अनूप मिश्रा आदि अंबेडकरवादी मौजूद रहे।

शोभा यात्रा में शामिल लोग जय भीम एवं पंचशील का पटका धारण किए थे। समर्थकों के हाथों में नीले झंडो की भरमार के साथ ही पंचशील के भी झंडे थे। समर्थकों ने शोभा यात्रा के दौरान जय भीम के जोरदार नारे लगाये। सांसद मुकेश राजपूत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा काफी दूर तक शोभायात्रा में शामिल रहे।

शोभायात्रा में डॉ बाबा साहेब अंबेडकर की झांकी, भगवान गौतम बुद्ध की झांकी, वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की झांकी, संत गाडगे की झांकी, रमाबाई अंबेडकर की झांकी, ज्योतिबा राव फुले की झांकी, सावित्री फुले झांकी, छत्रपति शाहूजी महाराज की झांकी एवं बाबा साहेब अंबेडकर की डीजे झांकी शामिल रही।

बैंड बाजे की जोरदार ध्वनि से रवाना हुई झांकियों की शोभा यात्रा जिला जेल, सेंट्रल जेल चौराहा पहुंची। शोभा यात्रा नलकूप कॉलोनी, भोलेपुर, प्रीतम नगला, आवास विकास, लाल गेट, चौक चौराहा लोहाई रोड नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए देर रात चांदपुर स्थित बौद्ध विहार पहुंचेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल, महामंत्री वीरेंद्र सिंह कठेरिया, कार्यक्रम संयोजक रामनरेश गौतम, कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ दिवाकर, सचिव कुलदीप सिंह कठेरिया महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संघमित्रा भास्कर आदि अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रहे।
सम्मान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
14 अप्रैल को फतेहगढ़ डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सायं काल 4 बजे से सम्मान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अतिथियों का उद्बोधन होगा। आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा संगीत एवं गीतों भरी शाम बाबा साहब के नाम प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी आर्य पूर्व प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश होंगे। विशिष्ट आरती के के कथेरिय पूर्व कस्टम कमिश्नर पूर्व निदेशक सुरेश चंद अंबेडकर, एसडीएम रविंद्र कुमार, अपर आयुक्त पंकज के सिंह, एडीएम अरुण कुमार, परियोजना निदेशक कपिल कुमार भाग लेंगे। इस अवसर पर ने किया।
आज भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल के आवास पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर आयोजन को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया। ने बताया कि विश्व में महान सामाजिक राजनीतिक चिंतक न्याय वीर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजनीतिक दलों के लिए मजबूरी और जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि



