डाक्टर अंबेडकर की प्रतिमा हटाए जाने पर दलितों में रोष

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 15 अप्रैल। विवादित स्थल पर बीती रात अंबेडकर की रखी गई प्रतिमा गायब किए जाने से दलित समुदाय में रोष व्याप्त हो गया। कोतवाली कायमगंज के ग्राम हजरतपुर में अंबेडकर पार्क की विवादित भूमि पर बीती रात डाक्टर अंबेडकर साहब की प्रतिमा रखी गई। बिना अनुमति के अंबेडकर की प्रतिमा विवादित स्थल पर रखे जाने की जानकारी अधिकारियों को दी गई। आज सुबह कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने मौके गई। इसी दौरान पुलिस प्रतिमा को उठा ले गई। प्रतिमा के गायब किए जाने पर दलित समाज के लोगों में रोष प्राप्त हो गया। सैकड़ो स्त्री पुरुष सुबह करीब 9 बजे कोतवाली कायमगंज पहुंचे।

पुलिस ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को वापस घर भेज दिया। गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर ढाई बीघा भूमि अंबेडकर पार्क की है। जिसको लेकर शाक्य समाज व दलितों के बीच 17 सालों से विवाद चल रहा है, अदालत में भी मुकदमा चल रहा है। दलित समाज के लोगों ने बीते दिन गांव वालों के चंदे के सहयोग से बौद्ध कथा का आयोजन था। घटना की जानकारी किए जाने पर एसएसआई व इंस्पेक्टर ने फोन नहीं उठाया और सीओ का मोबाइल फोन बंद था।

error: Content is protected !!