फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 15 अप्रैल। बीते 8 माह पूर्व प्रताड़ित होने के कारण गंगा में कूद कर आत्महत्या करने वाले उपदेश कठेरिया का कंकाल मिला है। अवधेश थाना मऊ दरवाजा के ग्राम छोटा फतेहपुर निवासी रामपाल कठेरिया का 40 वर्षीय पुत्र था। अवधेश 13 अगस्त 2025 को गायब हो गया था, पहले उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई थी। बाद में रामपाल ने ग्राम कुबेरपुर घाट राजेश राजपूत पुत्र दुर्विजय एवं थाना मिर्जापुर के ग्राम बीघापुर निवासी सुरेंद्र राजपूत पुत्र बालकराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने अवधेश को इतना प्रताड़ित किया कि उसने गंगा में कूद कर आत्महत्या कर ली। 

पुलिस ने आरोपी राजेश को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल की थी ठोस सबूत न मिलने के कारण विवेचना ठंडे बस्ते में डाली गई। परसों ग्राम कुबेरपुर घाट नगला हंसी पुलिया के निकट मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था, तभी उसके जाल में अवधेश की खोपड़ी फंस गई थी। मछुआरे ने अवधेश के परिजनों को जानकारी दी। आज सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजब सिंह पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मछुआरे के बताए गए स्थान पर खुदाई करवाई गई। खुदाई के दौरान मिट्टी में उपदेश के कंकाल के अस्थि पंजर मिले। अस्थि पंजर में अवधेश की लोअर फंसी थी, लोअर से परिजनों ने अवधेश की शिनाख्त कर ली। गंगा में बाढ़ के दौरान पानी पुलिया के निकट भर जाता है। इस समय वहां नाम कम पानी व कीचड़ है। अवधेश का कंकाल मिल जाने से अब आरोपियों का जेल जाना तय हो गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत कुबेरपुर घाट के प्रधान संतोष यादव मौजूद रहे।
डीएनए की जांच होगी
क्षेत्राधिकार नगर अभय कुमार वर्मा ने मीडिया को बताया की नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एफएसएल की टीम नर कंकाल का डीएनए का सैंपल लेकर जांच कराएगी, एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में कार्रवाई की जाएगी। श्री वर्मा ने बताया कि वह कोई साक्ष्य न मिलने के कारण उस व्यक्ति के मरने की पुष्टि नहीं कर सकते हैं जिसका प्रचार किया गया है।



