सीपी स्कूल के कक्षा 10 के छात्रों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम: नित्या को 97% अंक

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 15 अप्रैल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सीपी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में हर्षोउल्लास का वातावरण व्याप्त हो गया। विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की, जिससे समूचा विद्यालय परिवार गौरवान्वित एवं उत्साहित है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो उच्चस्तरीय शिक्षण, अनुशासित वातावरण एवं विद्यार्थियों के अथक परिश्रम का सजीव प्रमाण है। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों में नित्या मिश्रा ने 97 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसी क्रम में तितिक्षा ने 96.4 % अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा कनिष्का सिंह ने 95.6% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इसके अतिरिक्त 27 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की कीर्ति में चार चाँद लगाए।

जिनका विवरण निम्न प्रकार है –

नित्या मिश्रा
97

तितिक्षा

96.4

कनिष्का सिंह
95.6

सक्षम कुमार दीक्षित
94.8

अभिनव यादव
94.6

यशी सिंह
94.6

यथार्थ सिंह राठौर
93.6

उत्तम राज
93.4

कशिश राजपूत
93.2

नव्या शर्मा
93

वैष्णवी यादव
93

वेदांश द्विवेदी
92.6

अग्रिमा मिश्रा
91.8

आरुष राजपूत
91.8

अभय दीक्षित
91.6

रिया कुशवाहा
91.6

यमन
91.2

प्रतीक यादव
91

अभिषेक यादव
90.8

श्रद्धा गुप्ता
90.8

देवांश सिंह
90.6

रचित प्रताप सिंह
90.4

राधिका अग्रवाल
90.4

यशब खान
90.4

राम जानकी वर्मा
90

शिव तिवारी
90

अक्षत गौर
90

90 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की तथा सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय की उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखा।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह गौरवपूर्ण परिणाम विद्यार्थियों की निरंतर साधना, शिक्षकों के समर्पणपूर्ण मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक प्रतिफल है।

उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें सतत परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योत्सना अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रभारी प्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, लगन एवं लक्ष्यनिष्ठा के साथ निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सफल विद्यार्थियों को मिठाई वितरित कर एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगल कामना की।

हिंदी ओलंपियाड में विद्यार्थियों को मिला नया आयाम

हिंदी संस्थान द्वारा आयोजित हिंदी ओलंपियाड परीक्षा में विद्यालय सीपी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छात्रों ने कुल 7 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण तथा हिंदी भाषा के प्रति उनके गहन अनुराग का परिचायक है। इसके उपलक्ष्य में आज विद्यालय में छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया एवं विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अर्पित मिश्रा द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।

निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और पहचान का आधार है तथा विद्यार्थियों को इसके संवर्धन हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए। एम.डी. ज्योत्स्ना अग्रवाल ने कहा कि हिंदी का ज्ञान व्यक्तित्व को समृद्ध बनाता है और शुद्ध भाषा प्रयोग अत्यंत आवश्यक है। उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने कहा कि हिंदी हमें हमारी परंपराओं से जोड़ती है और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। प्रभारी प्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने कहा कि हिंदी ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की भाषाई क्षमता को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में शिवानी मिश्रा, रणवीर सिंह, श्रवण कुमार मिश्रा, नंदिता जैन सहित सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

error: Content is protected !!