फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़)15 अपैल। भाइयों के सहयोग से पत्नी के द्वारा पति के लाखों के जेवरात व नकदी हडपे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के संबंध में दीपक सिंह पुत्र स्व घनश्याम दास निवासी 2/141-ए लोहाई रोड पूर्व निवासी ने पत्नी व उसके भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज कराई रिपोर्ट में दीपक सिंह ने कहा है कि प्रार्थी की शादी 28.06.2025 को रानू सिंह पुत्री धनीराम वर्मा निवासी 4/13 किराना बाजार फर्रुखाबाद के साथ सम्पन्न हुई थी। शादी के बाद से ही मेरी पत्नी द्वारा लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग तथा गाली-गलौज और कलह उत्पन्न किया जाने लगा।
5.09.2025 को मेरी पत्नी रानू सिंह अपने दोनों भाई अजय कुमार वर्मा व नवीन कुमार वर्मा पुत्रगण धनीराम वर्मा के सहयोग से मेरे घर पर जबरदस्ती घुस आये। गाली-गलौज मारपीट और सामान की तोड़-फोड़ करने लगे। जबरदस्ती मेरा सारा जेवर व मेरी मां की समस्त जेवर अपने साथ जबरदस्ती ले गये। जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लगे। मेरे संयुक्त बैंक खाते से धोखा-धड़ी करके 46000 हजार रुपए निकाल लिये। मुझे बिना जानकारी दिये डुप्लीकेट पासबुक जारी करा ली। जब मेरे द्वारा अपनी पत्नी व इनके परिवार की गहनता से जानकारी की गई तो मुझे पता लगा कि उक्त महिला की पूर्व में एक शादी मित्तूकूंचा में हो चुकी थी। जिसे उक्त महिला व उसके परिवार द्वारा
जान-बूझ कर छिपाया गया तथा धोखाधड़ी करके विवाह किया गया। जब लड़की के परिजन शादी का रिश्ता लेकर घर पर आये थे तो इन्होंने उक्त महिला की जन्मतिथि भी गलत बताई थी।
विवाह के समय हिन्दू रीति-रिवाजों का भी पालन नहीं किया गया था। मेरी पत्नी व इनके परिवार वालो ने धोखाधड़ी व षडयन्त्र के तहत धन ऐठने व जेवर हड़पने के उददेश्य से एक शादी के उपरान्त दूसरी शादी कर दी थी।। उक्त महिला के दोनों भाईयों द्वारा व्हाट्सऐप से लगातार गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी जाती है और कहा जाता है कि न तुम्हारा जेवर मिलेगा और उल्टे तुमको 20 लाख रूपये देने पड़ेगें और जीवन भर जेल में सड़वायेगे। उपरोक्त सभी लोग काफी दबंग व प्रभावशाली व्यक्ति हैं। ये मेरे व मेरे परिवार के साथ कोई भी घटना कर सकते हैं। उक्त महिला व उसके परिजनों के कृत्यों के कारण प्रार्थी अत्यन्त मानसिक तनाव एवं पीड़ा में है जिसका सरकारी अस्पताल से उपचार चल रहा है।



