हादसे में बाइक सवार युवक की मौत: अस्पताल से सामान चोरी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 15 अप्रैल। हादसे में थाना कमालगंज के ग्राम निनौरा शंखलापुर निवासी राम खिलाड़ी जाटव के 20 वर्षीय पुत्र सचिन की मौत हो गई। सचिन आज देर शाम कमालगंज से बाइक द्वारा घर जा रहा था। जब मैं रास्ते में ग्राम गढ़िया गंगाई के सामने से गुजर रहा था उसी समय उसकी बाइक की सामने तेजी से आए ट्रैक्टर से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर का पहिया बाइक के ऊपर से निकल जाने से सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची कमालगंज पुलिस ने थाने के वाहन से सचिन को सीएचसी पहुंचाया।

डॉक्टर मानसिंह वर्मा ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करने वाला सचिन दो दिन पूर्व ही घर आया था वह अपने बाप का अकेला बेटा था। उसकी मां की मौत हो चुकी है पिता ने दूसरी शादी की है जिससे दो पुत्रियां हैं, सचिन की मौत से परिवार में मातम छा गया।

अस्पताल का सामान चोरी

थाना मऊदरवाजा के ग्राम रमन्ना गुलजार बाग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चोर बीती रात सामान चुरा ले गए। चोरों ने बीती रात अस्पताल के मेन गेट के साथ ही अंदर कमरों के ताले तोड़े। अस्पताल से इनवर्टर, दो बैटरी एग्जॉस्ट फैन निकाल ले गए। फार्मासिस्ट अरविंद कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है।

error: Content is protected !!