फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 16 अप्रैल। तिलकोत्सव की खुशी में की गई हर्ष फायरिंग की गोली लगने से दूल्हे का भाई विपिन कुमार राजपूत घायल हो गया। थाना राजेपुर के ग्राम चाचूपुर जटपुरा में बीती रात आदित्य राजपूत का तिलकोत्सव था जब ग्रामीण खाना खा रहे थे उसी समय तमंचे से हर्ष फायरिंग की गई। जिसकी गोली सीने में लगने से विपिन कुमार राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग होते ही सनसनी फैल जाने के कारण अपरा तफरी मच गई। घायल विपिन कुमार को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर नवनीत ने विपिन का प्राथमिक उपचार उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि ऑपरेशन करके विपिन के शरीर से गोली निकाली गई है।
दरोगा श्याम बाबू ने मामले की जांच पड़ताल कर फायरिंग करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में दरोगा श्याम बाबू ने कहा है कि ग्राम चाचूपुर जटपुरा में रामसनेही पुत्र नन्हूं लाल के यहां बीती रात्रि में तिलकोत्सव समारोह था। कार्य क्रम के दौरान भोला उर्फ सुदीप पुत्र रामसनेही द्वारा नाजायज तमंचे से हर्ष फायर किया गया। तमंचे से चलाई गई गोली पास में खड़े हुए 36 वर्षीय विपिन रामसनेही के सीने में गोली लग गई। गोली लगने से विपिन गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा चुपचाप कानपुर नगर में SIS अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव के लोगों से इस सम्बन्ध में मुझे जानकारी प्राप्त हुई है।
राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने एफबीडी न्यूज़ को बताया की गोली चलाने वाला भाग गया है उसे तलाश किया जा रहा है। उन्होंने पुष्टि कि कानपुर में ऑपरेशन के दौरान घायल के शरीर से गोली निकाली गई है।



