फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 17 अप्रैल। सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए अनेकों प्रस्ताव दिए हैं। नये बिजनेस प्लान में फर्रुखाबाद सदर क्षेत्र में 100 प्रतिशत बिजली लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जर्जर तारों की जगह नये ए०बी०सी० केबिलें दलवाई जाएगी।
इन मोहल्लों व गांवों के उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज और ज्यादा सप्लाई मिलेगी फतेहगढ़ व भोलेपुर क्षेत्र में।
21 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि एम०डी० कोल्ड के पास, बघार में, नगला कलार, सातनपुर, कोटा टावर के पास, नारायनपुर, भोपत पट्टी, न्यू गुंजन विहार कॉलोनी, सेन्ट्रल जेल, हसन बाग, नगला नैन, जे०एन०वी० रोड, भूसा मण्डी, छिमराबउ अड्डा, गीतापुरम,
8 नये ट्रांसफॉर्मर लगेगे
नेकपुर चौरासी
नारायनपुर, कनपटियापुर, होमगार्ड ऑफिस, ग्रानगंज।
30.34 कि०मी० ए०बी०सी० केबल पडेगी रखा, पटिया वाली गली, नगला नैन,विश्वकर्मापुरी, अक्कू वाली गली, फतेहगढ़, सातनपुर, कनपटियापुर, सिंहवाहिनी, गुंजनविहार व बाल्मीकि मोहल्ला।
लकूला एवं पांचालघाट क्षेत्र में:-
16 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि
आवास विकास, टीला मसेनी, कादरी गेट, बाग लकूला, दीनदयाल बाग, के०एम० द्विवेदी हॉस्पिटल,
7 नये ट्रांसफॉर्मर लगेंगे
लिंजीगंज, सधवाड़ा, दीनदयाल बाग, अमेठी कोहना, सांई धाम कॉलोनी।
35.96 कि०मी० ए०बी०सी० केबल पडेगी
खानपुर गड्डा, बिर्राबाग, भूसा वाली गली,भट्टा वाली गली, शान्तिनगर, बालाजीपुरम, रामलीला मैदान, जटवारा, बड़ा बंगशपुरा, गंगादरवाजा, टीला मसेनी।
11 के0वी0 वीजल से रैबिट बदलने का कार्य 3.4 कि०मी०
चौक एवं जसमई क्षेत्र में:-
14 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि नगला भोपत, नगला वजीर, रकाबगंज, बड़ा खेल, तलैया फजल, घेर शामू खां, बीबीगंज, तिकोना, फुरकान हाता, मंगली टावर,
2 नये ट्रांसफॉर्मर लगेगे
महावीर कोल्ड स्टोरेज, बंगशपुरा कोहना,
24.15 कि०मी० ए०बी०सी० केबल पडेगी
गुड़गांव देवी, नौलखा, गढी हाफिज खां, प्रतीक्षा गेस्ट हाउस, ताड़ वाली गली, भोपत नगला, तकिया नसरत शाह, राम विलास गेस्ट हाउस, अखिलेश चक्की।
5.4 कि0मी0 33 के०वी० न्यू लाइन
ठण्डी सड़क चौक, खतराना, रेलवे रोड, आई०टी०आई० चौराहा, सुतहट्टी, लोहाई रोड, सेनापति, नुनहाई।
जर्जर नंगे तारों की जगह पूरे शहर में कवर्ड तार पड़ेंगे जिसकी कुल लम्बाई 90.45 कि०मी० होगी, इससे खतरा कम होगा।
अभी 30 के०वी० की लाईन बेवर रोड के 132 के0वी0 के पावर हाउस से हिन्दुस्तान होटल के पीछे से ठंडी सड़क जाती है, जिससे लगभग 500 घर प्रभावित होते हैं ये घर लाईन के नीचे हैं और कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने इस समस्या के निराकरण के लिए बेवर रोड पावर हाउस से सीधे ठंडी सड़क पावर हाउस तक नई लाइन प्रस्तावित की हैं, जिससे उक्त खतरा समाप्त हो जायेगा।
2026-27 के नये बिजली के बिजनेस प्लान में विधायक द्विवेदी ने फर्रुखाबाद विधान सभा के लिये ऐसे प्रस्ताव भिजवाये हैं जिससे बिजली की समस्या समाप्त हो जायेगी। इस सम्बन्ध में जल्दी ही बी ओ डी कराने के लिये प्रदेश के प्रमुख सचिव एवं सीएमडी से वार्ता कर पैरवी में लगे हैं। मालूम हो कि मेजर के प्रयास से 2 बिजलीघर तेजी से बन रहे हैं जो कि इसी साल चालू हो जायेंगे। इससे लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के मीडिया प्रभारी अभय दुबे ने दी है।



