फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 17 अप्रैल। वाहन सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े तमंचे की नोक पर सर्राफ व्यापारी श्याम जी वर्मा का लाखों रूपयों का सोना लूट लिया। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला महादेव प्रसाद स्ट्रीट निवासी श्याम जी वर्मा की चिलसरा में बालाजी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सर्राफ व्यापारी श्याम जी वर्मा भतीजे कृष्णा के साथ स्कूटी द्वारा सोना लेकर नगर फर्रुखाबाद जा रहे थे। जब वह करीब 2.30 बजे चिलसरा रोड वन क्षेत्र के सुनसान इलाके से गुजर रहे थे तभी पीछे से तेजी से आई सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर को चालक ने स्कूटी के आगे ले जाकर अचानक रोक दिया। जिससे स्कूटी कार में टकरा गई, तभी कार से एक युवक नीचे उतरा। 
उसने तमंचे श्याम जी को धमकाकर माल देने को कहा भयभीत श्याम जी ने तुरंत ही सुनारों वाली पर्स लुटेरे को थमा दी। सोना लूटने के बाद चालक ने वाहन को तेजी से भगाया, श्याम जी ने स्कूटी से कार का पीछा किया। नगर के मोहल्ला गुदड़ी तिराहे से गुजरते समय चालक ने ब्रेक लगाकर तेजी से कार को रोक दिया। जिससे स्कूटी के बाद व एक बाइक भी टकरा गई। बाइक सवार अमित गुप्ता, श्याम जी की मदद में कार का पीछा कर रहे थे। स्कूटी के टकरा जाने के बाद ड्राइवर कार को तेजी से नाला मछरट्टा की ओर भगा ले गया। श्याम वर्मा ने घटना की जानकारी थाना मऊदरवाजा पुलिस को दी, पुलिस ने पीछा करते समय बनाए गए वीडियो से वाहन मलिक का पता किया और उसे फोन कर थाने बुलाया है।
व्यापारी श्याम जी वर्मा ने एफबीडी न्यूज़ को बताया की दुकान पर रूपयों की जरूरत पड़ने पर इसकी स्कूटी द्वारा 20 ग्राम सोना पर्स में रखकर बेचने नगर जा रहे थे। रास्ते में जिस लुटेरे ने तमंचा लगाकर सोना लूटा है मैं उसे चेहरे से अच्छी तरह पहचानता हूं वह सेनापति का रहने वाला सुनार है। उन्होंने बताया कि लूट गए सोने की कीमत करीब 3 लाख रुपए है।



