नशेड़ी युवक लटक गया फांसी पर: हो गई मौत

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 17 अप्रैल। नशेड़ी युवक राजीव बाथम ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला चोबदारान निवासी स्वर्गीय रतिराम बाथम के के 25 वर्षीय पुत्र राजीव ने सुबह कमरे को बंद कर लिया। वह साड़ी को छत के कुंडे में बांधकर गले में फांसी का फंदा डालकर लटक गया। घटना की जानकारी मिलने पर तिकोना चौकी इंचार्ज संजीव कुमार मौके पर पहुंच। पुलिस ने खिड़की को तुड़वाकर दरवाजा खुलवाया, राजीव को फांसी से उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी है। अविवाहित राजीव सातनपुर मंडी में मजदूरी करता था।

नशा करने के कारण उसकी शादी नहीं हुई थी। वह भाइयों से दूर कमरे में अकेला रहता था राजीव बड़े भाई रामौतार उर्फ पप्पू एवं नीरज बाथम से छोटा था। तिकोना चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने एफबीडी न्यूज को बताया की राजीव शराब पीने का आदी था। उसके द्वारा फांसी लगाई जाने के कारण का पता नहीं चला, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

error: Content is protected !!