टक्कर लगने से युवक घायल: बारातियों ने बस को किया छतिग्रस्त

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) रोडवेज बस की टक्कर से बाराती के घायल हो जाने से गुस्साये बारातियों ने थाने में बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने चार हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। जनपद कासगंज थाना पटियाली के ग्राम नगला अर निवासी प्रार्थी अमरपाल ने रोडवेज चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है रिपोर्ट के मुताबिक अमरपाल का पुत्र आशीष कार से खुदागंज बारात में गया थी। बीती रात समय करीब 10.30 बजे रात्रि को जब बारात चढ रही थी। उसी समय कानपुर की तरफसे आ रही रोडबेज गाडी स0 UP78JN 1042 के चालक ने बस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुये सडके के किनारे खडे मेरे पुत्र आशीष कुमार के टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मेरा पुत्र आशीष कुमार गंम्भीर रूप से घायल हो गया।

आशीष के सिर में मंम्भीर चोट आई है। जिसका ईलाज सिटी हस्पिटल फर्रुखाबाद में चल रहा है। जिसकी हालत गंम्भीर है। प्रयागराज लीडर डिपो के बस चालक पतसीर अहमद ने बस को क्षतिग्रस्त करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक चालक पतिसीर अहमद चालक राजेश यादव नियमित व सह चालक रमेशचन्द्र के साथ प्रयागराज से हल्द्वानी मार्ग पर परिचालन कर रहा था निगम बस जैसे ही खुदागंज बाजार में पहुंची तभी विवाह का कार्यक्रम रोड पर होने के कारण अचानक एक लडका बस से चोटिल हो गया। जिस कारण उनके परिजनो ने मौके पर हम लोगो को मारने पीटने लगे। हम सब लोगो ने अपनी जान व राजस्व क्षति को बचाने के उद्देश्य से निगम बस कमालगंज थाने मे खड़ी कर दी।

थाना परिसर मे बस रोकते ही एक अज्ञात वेलोरो सवार कृष्णा मिश्रा पुत्र प्रदीप मिश्रा निवासी सीताकुण्ड मिश्रिक सीतापुर, दिलीप कुमार पुत्र रामबरन, रमन कुमार पुत्र लवकुश सिंह एवं शिवम राजपूत पुत्र वीरपाल सिंह निवसीगण नगला अमीर थाना पटियाली जनपद कासगंज एवं 6 अज्ञात लोगो के साथ के साथ थाने के सामने ही निगम बस में तोडफोड एवं मेरा सरकारी कैश मशीन टिकट वैग भी लूटने का प्रयास किया। परन्तु थाना कमालगंज पुलिस की शरण में पहुंचने के कारण उन लोगो का प्रयास असफल रहा।

error: Content is protected !!