झूठी निकली लूट की घटना: जीजा साले का है विवाद

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 17 अप्रैल। मऊ दरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह के द्वारा की गई जांच में लूट की घटना झूठी निकली। जीजा से रंजिश होने के कारण लूट की झूठी शिकायत की गई थी।
थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि आज दिनांक करीब दोपहर 2 बजे कोतवाली फर्रुखाबाद की तिकोना सब्जी मंडी निवासी श्याम वर्मा पुत्र ओम प्रकाश वर्मा द्वारा सूचना दी गई की मारुति स्विफ्ट डीज़यर में तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरा 20 ग्राम सोना लूटा गया है जिसकी सूचना पर मौके पर जाकर जांच की गई। जांच में पाया गया कि उपरोक्त मारुति स्विफ्ट DIZER गाड़ी No- MP07ZR9849 शिकायतकर्ता श्याम जी की बहन पूनम सोनी पत्नी दिलीप सोनी निवासी लश्कर ग्वालियर की है।

सन 2022 में दिलीप सोनी द्वारा अपने साले श्याम वर्मा को नौकरी पर अहमदाबाद में काम पर लगवाया था। जहां से श्याम वर्मा कुछ सोने के आभूषण लेकर गायब हो गया था। इस संबंध में संबंधित कंपनी ने शिकायत करके कार्रवाई की थी। इस पर रंजिश मानते हुए श्याम वर्मा ने अपनी पत्नी शिवानी वर्मा की तरफ से एक छेड़खानी का मुकदमा अपने जीजा दिलीप वर्मा आदि के खिलाफ फर्रुखाबाद में पंजीकृत कराया था। जिसकी तारीख हेतु दिलीप वर्मा आज अपने घर ग्वालियर से जनपद फर्रुखाबाद आए थे। जिनकी गाड़ी का पीछा करते हुए वीडियो बनाकर फर्जी लूट की सूचना पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मामला जीजा साले का आपसी विवाद का है, लूट जैसी किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई।

error: Content is protected !!