बेटे ने ही मार डाला वृद्ध पिता को: जायदाद को लेकर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 19 अप्रैल। जायदाद के विवाद में बेटे ने ही वृद्ध पिता बदन सिंह यादव को मार डाला है। थाना मेरापुर के ग्राम नदौरा निवासी करीब 80 वर्षीय बदन सिंह यादव गांव के किनारे खेत में टीन सेट डालकर बेटे नेकराम के साथ रहते थे। नेकराम सुबह गेहूं की फसल काटने चला गया था वह करीब 1.30 बजे घर वापस लौटा। उसने बंद कमरे के अंदर पिता बदन सिंह को मृत देखा बदन सिंह के सिर पर कई घाव थे। अनुमान लगाया गया कि बदन सिंह की धारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मौके पर जाकर घटना की व्यापक जांच पड़ताल की।

उन्होंने मीडिया को बताया की नेकराम ने बड़े भाई मोहन पर पिता की सिर पर हमला करके हत्या करने का आरोप लगाया है। नेकराम ने बताया है की मोहन चाहता था कि पिता अपना खेत उसके नाम कर दे। फॉरेंसिक टीम ने हत्या के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जायदाद को लेकर मोहन पहले भी झगड़ा कर चुका है। नेकराम अविवाहित हैं जबकि मोहन की शादी हो चुकी है घटना के बाद मोहन गांव से फरार हो गया। नेकराम ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

error: Content is protected !!