फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 19 अप्रैल। दबंग युवक ने शौच करने के युवती को तमंचे से जबरन शादी करने के लिए धमकाया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र की युवती बीती रात 9 बजे अपनी भाभी के साथ खेत में शौच करने गई थी। खेत में पहले से ही ग्राम नगला दरियाव निवासी मुकेश कुमार यादव पुत्र रनवीर सिंह उर्फ रन्नू दो साथियों के साथ तमंचे लिए खड़ा था। मुकेश ने युवती को देखकर उसे साथ चलने को कहा, युवती ने साथ जाने से मना कर दिया तो उत्तेजित मुकेश ने गाली गलौज करते हुए तीन फायर कर दिए। फायरिंग की आवाज सुनकर युवती के परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंचे। तभी मुकेश ने युवती के सिर पर तमंचा लगाकर ग्रामीणों को धमकाया कि यदि कोई आगे बढ़ा तो गोली मार देंगे। मुझे इससे जबरन शादी करनी है।
युवती को बचाने उसका भाई गया तो मुकेश ने चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया जिससे उसके शरीर पर चोंटे आयी। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मुकेश का घर आना जाना था अच्छे संबंध थे। मुकेश ने नहाते समय मेरी निर्वस्त्र वीडियो बना ली थी उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाये। हौसले बुलंद हो जाने के कारण मुकेश ने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डाला। मैंने परिजनों व गांव वालों को आप बीती बताई तभी गांव वाले मुकेश को पकड़ने दौड़े तो मुकेश व उसके साथी तमंचे से फायरिंग करते हुए भाग गए। बताया गया कि आरोपी बीती रात वैगन आर से कोतवाली गया था। एफबीडी न्यूज़ से घटना की जानकारी के संबंध में सायं 7 बजे इंस्पेक्टर को फोन किया गया।
फोन सिपाही अजय तेवतिया ने उठाया, सिपाही ने बताया कि के इंस्पेक्टर साहब मीटिंग में है घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी के थाने आने के बारे में पूछे जाने पर सिपाही अजय ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी उसे सीएचसी भेजा गया है। बताया गया है कि सिपाही अजय तेवतिया की ताजपुर पुलिस चौकी में तैनाती है जब से नए प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने आमद कराई है तभी से सिपाही इसलिए उनकी खुशामद में लगा है कि वह अपना कारखास बना ले।



