धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज कल्याण समिति का गठन

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 19 अप्रैल। कायमगंज नगर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। परशुराम जयंती का आयोजन कायमगंज निवासी प्रोफ़ेसर रामबाबू मिश्रा के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ विकास शर्मा ने भगवान विष्णु जी के आवेशवतार और छठे अवतार, शस्त्र और शास्त्र के प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती पर सभी विप्रजनों को हार्दिक बधाई दी।

प्रोफ़ेसर रामबाबू मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम हर काल में विराजित हैं, उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन को आत्मसात् करने का आवाहन किया। प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने कहा कि भगवान् परशुराम हम सबके जीवन में साहस, वीरता और ज्ञान का संचार करते हैं। विद्यासागर तिवारी ने उनको अक्षय उर्जा का पुंज बताया। कार्यक्रम में अमरनाथ शुक्ला, शिवाकांत शुक्ला, अहिवरन गौर ने भगवान परशुराम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज कल्याण समिति का गठन

आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक स्वराज कुटीर में डॉ संदीप शर्मा के संरक्षण में आयोजित हुई। जिसमे नयी कार्यकारिणी गठन निम्न प्रकार किया गया। चंद्रप्रकाश दीक्षित अध्यक्ष, पियूष दुबे एडवोकेट उपाध्यक्ष, संजीव तिवारी महामंत्री सुधीर कटियार कोषाध्यक्ष, प्रिंस सक्सेना मीडिया प्रभारी, दीपक मिश्रा सह मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर वर्मा संयुक्त मंत्री, यश गुप्ता उपमंत्री प्रमथन नाथ पालीवाल सदस्य नामित किए गये।
बैठक में सभी पदाधिकारी ने निष्ठा पूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!