लाखों के जेवर व नकदी सहित पकड़े गए दोनों चोर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 20 अप्रैल कायमगंज कोतवाली पुलिस ने चोरी के लाखों रुपए कीमती जेवरात व नकदी सहित दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। कायमगंज चौकी इंचार्ज अंकुर भाटी की टीम ने मोहल्ला पटवन गली साई मंदिर के निकट रहने वाले सौरभ उर्फ अंशु पुत्र अनुज गंगवार एवं कार्तिक गंगवार पुत्र अजय को गिरफ्तार किया है। जिनके पास सोने की दो चैन, तीन पैडल, सात अंगूठी, दो मंगल सूत्र, वाली, कुंडल, 12 जोड़ी पायलें, चार चांदी के सिक्के, चार जोड़ी बिछिया, आधार कार्ड 35000 रुपए बरामद हुए हैं। चोरों ने पुलिस को बताया कि हम लोगों को पता चल गया था कि मोहल्ले के बृजेश कुमार शर्मा परिवार वालों के साथ कहीं पार्टी करने जा रहे हैं तभी हम लोगों ने चोरी करने की योजना बनाई।

हम लोग बृजेश के छत पर चैनल के अंदर से मकान में घुसे और मकान से जेवरात व नकदी चुरा ले गए थे। हम लोगों ने चोरी किए गए जेवरात आपस में बांट लिए जिसको हम लोग बेचने जा रहे थे हम लोगों को रूपयों की बहुत जरूरत थी। मालूम हो कि बृजेश कुमार के परिजन 16 अप्रैल की शाम घर में ताला लगाकर थाना कपिल क्षेत्र की रिश्तेदारी के कार्यक्रम में गए थे। जब बृजेश देर रात घर पहुंचे तब उन्हें चोरी का पता चला।

error: Content is protected !!