फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 20 अप्रैल। प्रदेश सरकार ने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी का विशेष सचिव उच्च शिक्षा पद पर तबादला कर दिया है। आशुतोष कुमार द्विवेदी 17 फरवरी 2025 को जिले में आए थे करीब 14 माह में उनका तबादला हो गया है। बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ0 अंकुर लाठर की जिले में जिलाधिकारी पद पर तैनाती की गई है। 
प्रदेश सरकार ने आज 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने 111 उप निरीक्षकों के तबादले जोन के झांसी रेंज में किए हैं। जिसमें 19 उप निरीक्षक जनपद फतेहगढ़ के हैं। तबादला सूची में उप निरीक्षक सुधा पाल, बलवीर सिंह, राम मोहन, विनोद कुमार, कमलेश कुमार, आदेश कुमार, मो0 सलीम, प्रेमचंद, महेंद्र कुमार, रवीद्र सिंह, राज नारायन, जिलेदार, सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, अमर सिंह, नीरज कुमार, महेंद्र सिंह एवं सगीर अहमद उप निरीक्षक शामिल है। जिले के इतिहास में यह पहला सौभाग्य है कि अब पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के साथ ही जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर महिला अधिकारी है।



