फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 अप्रैल। युवक अनुज शाक्य की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो गई है। पुलिस ने युवक की पत्नी को हिरासत में ले लिया। मऊदरवाजा थाने के ग्राम नैनिया नगला निवासी रामप्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र अनुज की बीती रात फांसी से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो गई। अनुज का बीते 7 माह पूर्व ही कोतवाली अलीगंज के ग्राम नकटई निवासी वंदना से प्रेम विवाह किया था 3 माह बाद बंदना मायके चली गई थी वह 10 दिन पहले ही ससुराल आई थी। बीती रात अनुज व उसकी पत्नी एक ही कमरे में मौजूद थी। रात करीब 1 बजे पत्नी चीखने लगी कि उन्होंने फांसी लगा ली है।
परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला, तभी परिजनों ने दरवाजे को तोड़ दिया। अनुज को फांसी से उतर गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अनुज का शव छत के कुंड में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। अनुज के पैर जमीन पर टिके थे जिसे देखकर अनुमान लगाया गया कि अनुज को मार कर फांसी पर लटकाया गया। अनुज चिलसरा रोड के किनारे मकान के बाहर टेंट हाउस एवं डीजे का काम करता था। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने घटना के साक्ष्य जुटाए, दरोगा राहुल कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने पुलिस के सामने आरोप लगाया की पत्नी ने ही अनुज को मार कर फांसी पर लटकाया है पुलिस अनुज की पत्नी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उप निरीक्षक राहुल कुमार ने एफबीडी न्यूज को बताया की अनुज ने फांसी लगाई है लेकिन परिजनों ने उसकी पत्नी पर मार का लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों के कहने पर ही पत्नी को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया की रात में पति-पत्नी एक ही कमरे में थे कमरे में दो दरवाजे हैं एक दरवाजा अंदर से बंद था और दूसरे दूसरा दरवाजा बाहर से बंद था। अनुज ने रसोई की ओर फांसी लगाई है।



