फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 अप्रैल। डीएम पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ0 अंकुर लाठर ने कहा है कि किसी भी पीड़ित को दोबारा शिकायत करने न आना पड़े। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। डॉ0 अंकुर लाठर ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि वह शासन की मंसा के मुताबिक जनमानस को की समस्याओं का तुरंत निस्तारण कराएंगी। आईजीआरएस की शिकायतों का वरीयता के आधार पर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण किया जाए। मुख्यालय पर शिकायत करने वाले लोग पूरा दिन बर्बाद करते हैं उनकी समस्या का उसी दिन निस्तारण हो जाना चाहिए ताकि पीड़ित को राहत महसूस हो। गुणवत्ता पर समय पर विकास कार्य पूरे होने चाहिए। 
जिले में शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए जमीन के विवादों के मुकदमों का जल्द से जल्द निस्तारण होने चाहिए। उन्होंने मीडिया कर्मियों से सहयोग करने का आवाहन करते हुए कहा कि हम लोग मिलजुल कर जिले का विकास करेंगे। यदि आप किसी मामले में मेरे आलोचना करेंगे तो उसको गलत न लेकर सुधार किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को सुझाव देने की सलाह देते हुए विकास संबंधी प्रचार कर जनमानस को अवगत करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि वह पीड़ितों को तुरंत न्याय दिलाकर फील्ड में जाकर समस्याओं को देखें। इससे पूर्व डॉ0 अंकुर लाठर ने कोषागार जाकर क कार्यभार ग्रहण किया। वार्ता के दौरान जिला सूचना अधिकारी ओमवीर सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।



