फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 अप्रैल। इटावा बरेली हाईवे स्थित माई कार शोरूम में आग लगने से दहशत फैल गई। बताया गया कि शोरूम में मौजूद ओमनी कार में किसी कारण आग लग गई, आग लगने से ओमनी धू धू कर जलने लगी। आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। शोरूम के कर्मचारियों ने शोरूम की छत पर रखी टंकी से पानी निकाल कर आग आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी काफी देर बाद पहुंची। जब कि 112 नंबर पुलिस पहले ही पहुंच गई थी। पुलिस कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित किया बाद में फायर ब्रिगेड एक और गाड़ी पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने भी बची हुई आग को पानी डालकर बुझाया,आग से ओमनी जलकर खाक हो गई।



