कालेज में कर्मचारी के बेटे ने लगाई फांसी: मां ने महिला पर लगाया आरोप

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) न्यूज़ 22 अप्रैल। कॉलेज में कर्मचारी के बेटे दशरथ शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी। दशरथ थाना मऊदरवाजा के ग्राम हथियापुर स्थित अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज के कर्मचारी खुशीराम शर्मा का 22 वर्षीय एकमात्र पुत्र था। जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम नुइया निवासी खुशीराम शर्मा बीते 2 साल से अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्य है। खुशीराम कॉलेज के बाहर दुकानों के ऊपर कमरे में पत्नी व बेटे दशरथ के साथ रहते थे। ड्राइवर की नौकरी करने वाला दशरथ आज दोपहर करीब 1 बजे कमरे पर पहुंचा। उसके पिता कॉलेज में काम कर रहे थे मां कहीं गई हुई थी, दशरथ की मां करीब 4 बजे कमरे पर पहुंची तभी उन्होंने बेटे को फांसी पर लटका देखा।

दशरथ ने नीले ड्रम पर खड़े होकर छत के कुंडे में रस्सी से फांसी लगाई थी। घटना के बाद दशरथ की मां को रोते समय किसी महिला पर बेटे को मरवा देने का आरोप लगाते सुना गया। उप निरीक्षक विनीत त्रिपाठी ने मामले की जांच पड़ताल की, उन्होंने सबको लोहिया अस्पताल पहुंचाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। कॉलेज के शिक्षक संदीप कुमार पाल एडवोकेट ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। संदीप ने बताया की ग्राम बरौन निवासी शास्त्री जी ने अपने साले खुशीराम को नौकरी पर लगवाया था।

error: Content is protected !!