हादसों में बाइक सवार 2 लोगों की मौत

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 20 अप्रैल। कमालगंज थाना क्षेत्र में बीती रात हुए हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम लालपुर निवासी निवासी अधेड़ प्रमोद पुत्र रामविलास गांव के सर्वेश के साथ बाइक द्वारा बीती रात कमालगंज से घर जा रहे थे। वह रात करीब 10.30 बजे ग्राम कतरौली पट्टी के सामने से गुजर रहे थे उसी समय किसी वाहन की जोरदार टक्कर लगने से दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। खुदागंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने घायलों को सीएचसी कमालगंज पहुंचाया। डॉक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया और सर्वेश को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया।

एक अन्य घटना में कानपुर निवासी हलवाई गंगाराम की मौत हो गई। गंगाराम भतीजे शिवा के साथ बीती रात फर्रुखाबाद में हलवाई का काम निपटाकर बाइक द्वारा घर जा रहे थे। जब वह बीती रात नाला बघार के निकट से गुजर रहे थे उसी समय किसी वाहन की टक्कर से दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कमालगंज भिजवाया। वहां से घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया, लोहिया अस्पताल में गंगाराम की मौत हो गई। भोजपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने गंगाराम का एवं खुदागंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने प्रमोद के शव का पंचनामा भरा।

error: Content is protected !!