फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 जुलाई। उत्तर प्रदेश
विधान सभा सचिवालय के संसदीय अनुभाग ने अधिसूचना जारी कर सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा द्वारा 30 अप्रैल, 2026 के उपवेशन में पारित प्रस्ताव के अनुसार चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ की प्रबन्ध परिषद् में कार्य करने के लिए अपेक्षित संख्या में विधान सभा से सदस्यों को अध्यक्ष, विधान सभा, ने नाम-निर्दिष्ट किया है। इस प्रकार निर्दिष्ट सदस्य सम्बन्धित अधिनियम के अन्तर्गत इस सदन के द्वारा विधिवत् निर्वाचित माने जायेंगे।
चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर
1- मेजर सुनील दत्त द्विवेदी 3/59, सेनापति कूचा, जनपद फर्रुखाबाद।
2- श्रीमती नीलिमा कटियार (कानपुर नगर) 117/क्यू/54-ए, एस०आई०सी० कालोनी, शारदा नगर, जनपद-कानपुर नगर।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ
1- प्रसन्न कुमार
ग्राम-कासमपुर, जनपद-शामली।
2- अतुल प्रधान
ग्राम गड़ीना, तहसील-मवाना, जनपद-मेरठ।

