फर्रुखाबाद (एचडी न्यूज़) 23 अप्रैल। फर्रुखाबाद विकास मंच ने जबरन प्रीपेड मीटर लगाए जाने से पीड़ित उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए आंदोलन की शुरुआत करती है। जिले में प्रीपेड मीटर जबरदस्ती लगाए जाने और अनाप-शनाप विद्युत बिलों को तथा प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदले जाने तथा बिजली कर्मचारियों के द्वारा प्रीपेड मीटर लगाने के दौरान लोगों के साथ में दुर्व्यवहार व अन्य समस्याओं को लेकर फर्रुखाबाद विकास मंच ने अधीक्षण अभियंता विद्युत यादवेंद्र सिंह का घेराव किया। उन्हें ज्ञापन देकर मांग की गई कि जो बिना सहमति प्रीपेड मीटर लगा दिए गए हैं उनमें से जो भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से प्रीपेड मीटर लगा रहने देना चाहता है उसका लगा रहने दिया जाए अन्य उपभोक्ताओं के सभी प्रीपेड मीटर को को हटाकर रीडिंग वाले मीटर लगाये जाए।
बेवजह उपभोक्ताओं को जो परेशानियां दी जा रही है उसको दूर किया जाए। अन्यथा विद्युत विभाग के विरुद्ध जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि बिजली विभाग के रवैये से पूरा जिला परेशान है प्रीपेड मीटर के ठेकेदारों के द्वारा लोगों के घरों पर जबरदस्ती मीटर ठोक दिए गए। जबकि शासन का नियम यह था कि जो व्यक्ति लगवाना चाहे उसके यहां प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा। आज पूरा जिला परेशान है लोग अपनी शिकायत करने अधिकारियों के पास आते हैं और अधिकारी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है ऐसा नहीं चलेगा। अधिकारियों को जनता की समस्याओं को सुनना पड़ेगा और उनका हल करना पड़ेगा। जो लोग चाहते हैं कि उनका मीटर पोस्टपेड कर दिया जाए उसको विद्युत विभाग तत्काल पोस्टपेड करें अन्यथा विद्युत विभाग के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। जनता को किसी भी हालत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा की अधिकारी अपने को जनता का सेवक न समझ कर राजा समझ रहे हैं जो गलत है। वर्तमान समय में जनता त्राहि त्राहि कर रही है विद्युत विभाग के कर्मचारी बिल्कुल बेलगाम हो गए हैं। उनको जनता के दुख दर्द से कोई वास्ता नहीं है ऐसी स्थिति में किसी भी दिन आक्रोश सड़कों पर उतरकर दिखाई पड़ेगा उससे अच्छा है कि बिजली विभाग अपना रवैया पहले से सुधार ले। समाजसेवी वसीमुज्जमा खां ने कहा कि विद्युत विभाग का रवैया ठीक नहीं है जनता बहुत परेशान है और इस जनहित के मुद्दे पर सभी जनता एकजुट होकर आंदोलन करेगी। आचार्य अमरीश तिवारी ने कहा की बिजली विभाग को अपना रवैया बदलना होगा जनता के दुख दर्द को समझना होगा होगा।
पूर्व सभासद निशित दुबे उर्फ नीशू ने कहा मीटर लगाने वालों ने मोहल्लों में आम जनमानस के साथ में बहुत बदतमीजी की कई जगहों पर जबरदस्ती पैसे लिए गए जो कि गलत है। ऐसी परिस्थिति में दोबारा ना उत्पन्न हो नहीं तो जनता में कर्मचारियों से स्वयं निपटने का कार्य करेगी। समाज पूर्व नाजीर सदर हाजी शमी उल्ला खान ने कहा की नीचे के अधिकारी किसी भी प्रकार की जनता की शिकायतों को नहीं सुनते हैं, यदि जनता शिकायत करते हैं आती है तो उसके साथ में उनका व्यवहार बड़ा अफसोस जनक होता है यह ठीक नहीं है इसमें बदलाव लाना चाहिए।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निशित दुबे, डॉ पंकज राठौर, आलोक मिश्रा भूरे, सतीश दीक्षित, मनोज अग्निहोत्री मन्नू, एडवोकेट आयुष सक्सेना, रजत वर्मा, नीरज यादव, राम लखन शुक्ला, राजीव पाल जाकिर खान आशुतोष मिश्रा आशु, सुमित भल्ला दिनेश राजपूत राघव वर्मा उमेश जाटव प्रशांत मिश्रा सनी बाथम मुकेश बाथम रामबरन शाक्य राजीव राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद भईयन मिश्रा ने घोषणा की यदि जल्दी ही बिजली विभाग ने अपना रवैया न सुधार एवं दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई न हुई तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा।



