वाहनों सहित चोर अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार: 31 मई को मनेगी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 26 अप्रैल। कादरीगेट थाना पुलिस ने चोरी के दो पहिया वाहनों सहित अनमोल अग्निहोत्री एवं कृष्णा सोनी को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक विशेष कुमार एवं उप निरीक्षक मोहित मिश्रा की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर निवासी अनमोल अग्निहोत्री पुत्र अरुण कुमार एवं जनपद कन्नौज थाना तिर्वा के गांधीनगर तिर्वागंज निवासी कृष्णा सोनी पुत्र संजय कुमार को बाइक व स्कूटी से जाते समय रोककर तलाशी ली। तो उनके पास तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। वाहन चोरी के बताए गए पुलिस ने सख्ती से पूछताछ के बाद चोरों की निशानदेही पर एक और मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद की।
अभियुक्तों ने पूछने पर पुलिस को बताया कि हम लोगों ने स्कूटी व मोटरसाईकिल भीड़भाड़ वाले इलाकों से चुराई थी। जिन्हें हम लोग छिपाकर रख रहे थे, ताकि इन्हे महंगे दामों पर बेच सके और अपने शौक पूरे कर सके ।

31 मई को मनाई जाएगी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

मुरहास कन्हैया रोड स्थित बाबा मथुरागिरी मन्दिर में अहिल्या बाई होल्कर सेना संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि पिछली साल की तरह इस साल भी 31 मई को राजमाता अहिल्या बाई होलकर क के जन्म दिन को बड़ी भव्यता से मनाया जाये। के लिए संघठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में अहिल्या भाई होलकर के सन्देशों को जन, जन तक पहुंचाने के संकल्प लिए गए।

बैठक में पंकज पाल भाजपा जिला मन्त्री, सुदेश पाल वरिष्ठ भाजपा नेता, वीनेश पाल जिला अध्यक्ष, होलकर सेना, राहुल पाल, जयदेवा, धर्मेन्द्र पाल, मीनाक्षी पाल भाजपा नेत्री, योगेश पाल, सतेन्द्र पाल, नवनीत पाल, संदीप पाल, मोनू पाल, विवेक पाल, जितेन्द्र पाल, अंचल पाल होल्कर सेना के पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!