फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) भाजपा नेताओं ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से जनपद फर्रुखाबाद से न जोड़ने का आरोप पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर लगाया है। आज आवास भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद मुकेश राजपूत ने मीडिया से वार्ता के दौरान जिले की उपेक्षा करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव को दोषी ठहराया है। सांसद श्री राजपूत ने बताया कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जिला हरदोई के मल्लावा में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घधाटन किया गया,जिसमें फर्रुखाबाद जनपद की भागीदारी हुई। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ अराजक तत्व जिसमें मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रामक प्रचार करके जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया।
जिसमें फर्रुखाबाद के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपशब्दों का भी उपयोग किया गया। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं जिस गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है उसे गंगा एक्सप्रेसवे से फर्रुखाबाद जनपद को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। जिसको प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में स्पष्ट रूप से बताया है कि डबल इंजन की सरकार ने लिंक एक्सप्रेस वे से गंगा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। जो फर्रुखाबाद होकर गुजरेगा, जिसकी लागत क्षेत्र 7600 करोड़ रुपए और लंबाई 94 किलोमीटर सुनिश्चित की गई है। कुछ लोगों द्वारा भ्रामक प्रचार करके गंगा एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद से जोड़ने की बात की जा रही है। लेकिन एनजीटी की रिपोर्ट के मुताबिक यह एक्सप्रेसवे का निर्माण होना है कोई साधारण राजमार्ग का निर्माण नहीं होना था, तकनीकी समस्याओं के कारण यह फर्रुखाबाद से नहीं गुजर सका।
लिंक एक्सप्रेस वे बनने के बाद यह फर्रुखाबाद से भी जुड़ जाएगा। फर्रुखाबाद से गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी 25 से 26 किलोमीटर के बीच की है। समाजवादी पार्टी और नमाज वादी पार्टी वाले लोग फर्रुखाबाद के सांसद एवं विधायकों पर न चलने की बात कर रहे हैं। लेकिन जब कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट लाया जाता है तो उसकी तकनीकी समस्याओं को भी देखा जाता है 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में सपा की सरकार रही लेकिन उन्होंने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद से नहीं जोड़ा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सैफई को महत्वता देकर फर्रुखाबाद को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से वंचित किया। सपा बसपा और कांग्रेस तीनों की सरकारी रही लेकिन फर्रुखाबाद को कोई भी लाभ नहीं प्राप्त हुआ।
शाहजहांपुर से गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी अधिक है बल्कि फर्रुखाबाद से यह एक्सप्रेसवे निकट है रजीपुर- उधनपुर एवं नवाबगज-हथियापुर मार्ग को सपा की सरकार ने 3.30 मीटर से घटकर 3 मीटर कर दिया था। भाजपा की सरकार ने ऐसे मार्गो को 7 मीटर से 10 मीटर चौड़ा करने का कार्य किया। सपा के लोगों को भाजपा सरकार का विकास कार्य दिखाई नहीं देगा जैसे चमगादड़ को दिन में कुछ भी दिखाई नहीं देता है। सपा की सरकार में फर्रुखाबाद का हक इटावा कन्नौज और मैनपुरी जनपद को दिया जाता था। उन्होंने मैनपुरी में 220 केवीए का पावर हाउस बनाया लेकिन फर्रुखाबाद को कुछ भी नहीं मिला। उखरा में 400 केवीए का पावर हाउस स्वीकृत किया गया है। 730c राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हुआ जो फर्रुखाबाद से होकर गुजरा है जिस पर 3-3 छोटे और बड़े पुल स्वीकृत हुए हैं।
खिमसेपुर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। फर्रुखाबाद से कांग्रेस सपा के सांसद रहे लेकिन उन्होंने कभी भी संसद में फर्रुखाबाद के विकास को लेकर कोई आवाज नहीं उठाई। लेकिन भ्रामक प्रचार कर कर जनता को भ्रमित करने का कार्य जरूर कर रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक प्रचार फैलाकर गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में फर्रुखाबाद जनपद को न बुलाए जाने की बात कही गई है। इस पर उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि पहले चार जनपदों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होना था लेकिन उसके बाद प्रदेश संगठन द्वारा फर्रुखाबाद जनपद को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है।
जिसमें फर्रुखाबाद जनपद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और आमजन लोग मल्लावा पहुंचे थे। ऐसे भ्रामक प्रचार का जवाब भाजपा के कार्यकर्ता लगातार दे रहे हैं सपा के लोगों का चाल,चरित्र, चेहरा बेनकाब करेंगे। उन्होंने बताया 4 मई को जिला कार्य समिति की बैठक होगी। जिसमें मंडलों में प्रभारी नियुक्त किए जाएँगे, बूथ कमेटियों का सत्यापन कार्य जल्द संपूर्ण किया जाएगा। जिला कार्य समिति की बैठक के बाद जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे। वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत मौजूद रहे।



