फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 3 मई। दबंगों ने बेची गई जमीन की निहास उखाड़ कर लाखों रूपयों का नुकसान किया है। थाना मऊदरवाजा के ग्राम कुइयांबूट बाईपास निवासी सेवानिवृत्त प्रवक्ता शैलेंद्र श्रीवास्तव ने 2 सितंबर 25 को ग्राम लुखरियाई निवासी धर्मवीर लोधी राजपूत से ग्राम जनैया सठैया में 15 डिसमिल जमीन का बैनामा बेटे जितेंद्र के नाम कराया था। प्रवक्ता शैलेंद्र ने जमीन की बाउंड्री कराने के लिए निहास खुदवाई, धर्मवीर एवं कृपाचार्य ने निहास में पानी भरवा दिया। शिकायत मिलने पर दरोगा विनीत त्रिपाठी ने मामले की जांच पड़ताल कर दोषी लोगों को हडकाया था।
तभी प्रवक्ता शैलेंद्र ने दो दिन में ही जमीन की बाउंड्री बनवा दी। 2 मई की रात में धर्मवीर उसके बेटे राज आदि लोगों ने बाउंड्री को तहस-नहस कर लाखों रूपयों का नुकसान कर दिया। बताया गया कि धर्मवीर ने जितेंद्र को बैनामा करने के बाद इसी जमीन का कृपाचार्य के नाम किरायानामा लिख दिया। मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली निवासी कृपाचार्य की ग्राम जनैया सठैया में सीमेंट गिट्टी की दुकान है। थाना ध्यक्ष ने प्रवक्ता शैलेंद्र के शिकायती पत्र पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कर दिया है।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)



