बिजली करंट से संविदा कर्मचारी की मौत: चालू लाइन पर किया था काम

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 4 मई। बिजली के करंट से संविदा कर्मचारी सुशील राजपूत की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। थाना कमालगंज के ग्राम फतेहपुर राव साहब निवासी स्वर्गीय ओमकार राजपूत का 22 वर्षीय पुत्र सुशील कमालगंज फीडर पर संविदा कर्मचारी था। वह साथी प्रशांत के साथ ग्राम जेरागौर में लाइन ठीक करने गया था, पोल से नीचे उतरने के बाद सुशील पुनः पोल पर चढ़ गया और तार सही करने लगा। तभी बिजली का जोरदार करंट लगने से सुशील नीचे जा गिरा, प्रशांत ने गांव वालों के सहयोग से सुशील को सीएचसी कमालगंज पहुंचाया।

डॉक्टर मानसिंह पटेल ने सुशील को मृत घोषित कर दिया सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि सुशील का 19 मार्च को ही संतोषी से विवाह हुआ था। प्रशांत ने बताया कि सुशील ने सिट डाउन लेकर लाइन ठीक की थी नीचे उतरने के बाद वह यह कहकर पोल पर चढ़ गया कि थोड़ा काम बाकी है तभी उसे करंट लग गया।

error: Content is protected !!