फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 4 मई। खेत की मडैया में आग लगाए जाने से ओमकार बहेलिया की मौत हो गई जबकि वृद्ध रामौतार यादव झुलस गए। थाना कंम्पिल के ग्राम रायपुर चिनहटपुर नगरा निवासी 40 वर्षीय ओमकार बहेलिया एवं तलफी नगला निवासी 60 वर्षीय रामौतार यादव फसल की रखवाली करने के लिए बीती रात ग्राम सूरजपुर ब्रहमनान कटरी के खेत की मडैया में सो रहे थे। सुबह करीब 4 बजे मडैया में आग लगाए जाने से ओमकार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामौतार झुलस गए। रामौतार को उनकी पत्नी बेगम वती एवं पुत्री मीना ने आज दोपहर सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया।
डॉ जितेंद्र बहादुर ने प्राथमिक उपचार के बाद रामौतार को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रामौतार ने उपचार के दौरान अस्पताल कर्मियों को बताया कि रात करीब 4 बजे 3 लोगों ने मडैया में आग लगा दी थी। जिससे ओमकार की मौके पर ही मौत हो गई, आंख से झुलसते ही मैं मडैया से भाग गया था। उन्होंने बताया कि मैं मक्के की फसल की तथा ओमकार गन्ने की फसल की रखवाली के लिए खेत में लेटे थे। ओमकार के परिजन घटना को संदिग्ध मान रहे हैं उनका कहना है कि जब रामौतार आग से नहीं मरे तो ओमकार कैसे मर गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ओमकार के शव का पंचनामा भरने तराई क्षेत्र में गई। तराई क्षेत्र में सुबह हुई बरसात के कारण काफी पानी भरा था।



