कालिंद्री एक्सप्रेस के रूट बदलने का का कोई आदेश नहीं: बंद होने की अफवाह

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 6 मई। दिल्ली से फर्रुखाबाद आने-जाने वाली एक मात्र कालिंद्री एक्सप्रेस का रूट बदलने की अफवाह से अपरा तफरी मची है। स्टेशन अधीक्षक को फिलहाल ऐसा कोई आदेश नहीं भेजा गया है। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन अधीक्षक को कालिंद्री एक्सप्रेस का रूट न बदलने के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि नई दिल्ली से फर्रुखाबाद होकर कानपुर जाने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन करके शिकोहाबाद इटावा होते हुए कानपुर किया जा रहा है जो गलत है। कालिंद्री एक्सप्रेस फर्रुखाबाद से पिछले 40 वर्षों से लगातार चल रही है और दिल्ली जाने वाली है एकमात्र ट्रेन है। यदि इस ट्रेन का मार्ग परिवर्तन करके इसको हटाया गया तो फर्रुखाबाद वालों को बहुत परेशानियां होगी, लोगों को यात्रा करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया कि किसी भी सूरत में कालिंद्री एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन न किया जाए, इसको नई दिल्ली से फर्रुखाबाद तक चलाया जाए। यदि संभव हो तो इसको कन्नौज होते हुए मंधना तक चलाया जाए क्योंकि मंधना से लेकर अनवरगंज रेलवे स्टेशन तक एलिवेटेड ट्रैक तैयार होने के कारण इस रूट को बंद किया जा रहा है। अब फर्रुखाबाद से ट्रेनें केवल मंधना तक जाएंगी, आवश्यक हो तो कालिंद्री एक्सप्रेस को मंधना तक जारी रखा जाए और नहीं तो पूर्व की भांति इस ट्रेन को फर्रुखाबाद से भिवानी तक ही चलाया जाए।

ज्ञापन देते समय फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने स्टेशन अधीक्षक को बताया कि बहुत जल्द रेलवे विभाग उच्च अधिकारियों से बात करके उनको जनता की भावनाओं से अवगत कराये, कि फर्रुखाबाद की जनता बहुत परेशान है और किसी भी सूरत में यह नहीं चाहती है कि इस ट्रेन का मार्ग परिवर्तन किया जाए। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को नई दिल्ली से फर्रुखाबाद के बीच चलाया जाए, क्योंकि कानपुर से दिल्ली की दर्जनों ट्रेनें हैं। वहां के लोगों को कालिंद्री एक्सप्रेस से ज्यादा आना-जाना भी नहीं होता है इस एक्सप्रेस से कन्नौज फर्रुखाबाद हरदोई मैनपुरी जनपदों के ही लोग यात्रा करते हैं और उन लोगों के लिए मात्र एक यही ट्रेन है। यदि इसको बंद किया गया तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी रेलवे विभाग की होगी।

स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि मेरी पूरी कोशिश होगी की कालिंद्री एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन न किया जाए और इसको पूर्व की भांति नई दिल्ली से फर्रुखाबाद तक चलाया जाए। ज्ञापन देने वाले प्रमुख लोगों में नीतीश दुबे उर्फ नीशू पूर्व सभासद, उमेश जाटव सभासद, महेश अग्निहोत्री बाबू पूर्व सभासद, नितिन गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मंडल पटरी दुकानदार संगठन, राजीव पाल, सनी बाथम, ओमनिवास पाठक, राजीव वर्मा, रजत वर्मा, आशू मिश्रा, आलोक मिश्रा भूरे, मलखान सिंह राजपूत, लकी गुप्ता, शिवांग बाजपेई, आशुतोष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

कालंद्री एक्सप्रेस का रूट बदलने को लेकर तमाम तरह का चर्चाओं का बाजार गर्म है, मंधना से अनवरगंज तक रेलवे ट्रैक को उठाकर बनाया जानि प्रस्तावित है। जिसके कारण रेलवे बोर्ड कालिंदी एक्सप्रेस का रूट बदलने की तैयारी कर रहा है। पर अभी तक स्टेशन अधीक्षक को कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। पता चला है कि कालिंद्री एक्सप्रेस को शिकोहाबाद से चलने की तैयारी की जा रही है जिससे फर्रुखाबाद में की जनता के साथ ही व्यापारियों में रोष व्याप्त है। स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार ने एफबीडी न्यूज़ को बताया मंधना से लेकर अनवरगंज तक रूट ट्रैक उठाना प्रस्तावित है, यह कई महीनों से चर्चा चल रही है। अभी तक इसका कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ कालिंदी कहां से किस रूट पर चलेगी यह जानकारी नहीं है। क्योंकि अभी तक इसका आदेश नहीं आया जब कोई आदेश आएगा तब बताया जाएगा।

error: Content is protected !!