फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने आज धम्मा लोको बुद्ध विहार में फीता काटकर संकिसा महोत्सव का शुभारंभ किया। इसी दौरान समारोह के मंच पर लगाई गई बुद्ध की पूर्ण प्रतिमा का अनावरण किया गया। संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष डा0 धम्मपाल थेरो एवं भिक्षु धम्म कीर्ति ने पूजन कराया। शुरू हुए सम्मेलन का शुभारंभ का संचालन भिक्षु धम्म कीर्ति ने किया।
इस दौरान भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया गया। समाज को जागृत करने के लिए बौद्ध धर्म का व्यापक प्रचार करने को कहा गया। कार्यक्रम में आयोजक कर्मवीर शाक्य सरदार सिंह शाक्य रघुवीर शाक्य राहुल शाक्य एडवोकेट डॉ देवेश शाक्य कुलदीप कठेरिया अभय शाक्य उर्फ बबलू कमल सिंह ठाकुर प्रधान दीपक राजपूत सोनू राजपूत संतोष बौद्ध देशराज सिंह शाक्य एडवोकेट शिवचरण शाक्य श्रीमती गीता शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
डीएम एसपी ने जायजा लिया
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बौद्ध महोत्सव के दृष्टिगत संकिसा बुद्ध स्तूप स्थल का निरीक्षण किया। अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।