प्रभारी मंत्री बोले: बढ़ गए सर्किल रेट, किसान खुशी से देंगे जमीन

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 9 मई। सुबे के पर्यटन एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां कहा है कि मुख्यमंत्री के प्रयास से जमीनों के सर्किल रेट बढ़ गए हैं अब किसान खुशी से जमीन देंगे। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह आज सायं कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। श्री सिंह ने मीडिया को बताया की सर्किल रेट से लिंक एक्सप्रेस व संकिसा से संबंधित किसान संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने बताया की सदर तहसील के 31 तथा तहसील अमृतपुर के 13 गांव के 21000 किसान एक्सप्रेस-वे के निर्माण से प्रभावित होंगे। जिनकी 733 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सर्किल रेट की भी विसंगतियां दूर की गई है। मुख्यमंत्री का मानना है कि किसानों का हित सर्वोपरि है किसानों को किसी भी हालत में आर्थिक क्षति अथवा घाटा न हो। विसंगतियों को दूर कर सर्किट सर्किल रेट संशोधित किए गए हैं। अब किसान स्वेच्छा से ढोल नगाड़ा बजाकर सरकार का स्वागत कर अपनी जमीन देगा। एफबीडी न्यूज के संपादक आनंद भान शाक्य के द्वारा सर्किल रेट बढ़ने के बारे में पूछे जाने पर मंत्री श्री सिंह ने बताया कि किसानों का इतना रेट बढ़ जाएगा कि वह खुश हो जायेंगे, इस बात का फैसला हो गया है।

तहसीलदार सदर विक्रम सिंह चाहर ने सर्किल रेट बढ़ने के बारे में पूछें जाने पर एफबीडी न्यूज को बताया की सर्किल रेट बढ़ने की जानकारी मुख्यालय से दी जाएगी, फिलहाल सीक्रेट मामला है अभी नहीं बता पाऊंगा।

error: Content is protected !!