फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) नाले में मृत मिले युवक बृजेश राजपूत की पसली टूटने से मौत हुई है, पैनल से उसका आज पोस्टमार्टम किया गया। बवाल होने के कारण थाना राजेपुर पुलिस ने ग्राम चाचूपुर जटपुरा निवासी बालक राम के युवा पुत्र बृजेश राजपूत का आज सुबह करीब 9 बजे पोस्टमार्टम कराया। बृजेश का पीएम डॉ सौरभ कटियार एवं डॉ विजय अनुरागी के पैनल ने किया है। पुलिस ने बीती रात बृजेश के सब का पंचनामा भरा। पंचनामें की कार्रवाई पर बृजेश के पिता बालक राम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश राजपूत व तीन अन्य ग्रामीणों ने गवाही की है।
बृजेश के शव का आज सुबह पांचाल घाट पर दाह संस्कार किया गया। पुलिस के भय के कारण दाह संस्कार कार्यक्रम में मृतक के पिता बालक राम राजपूत, उसके भाई संजू, कल्याण, जिला पंचायत सदस्य रमेश राजपूत सहित देढ़ दर्जन लोग शामिल हुए। परिजनों के गरीब होने के कारण पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश राजपूत ने दाह संस्कार का खर्चा उठाया। पुलिस की हिरासत में करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीण है जिसमें गांव के मंसाराम लोधी की पत्नी श्रीदेवी भी शामिल है। पथराव का शुरुआत की शुरुआत श्रीदेवी के बेटे कामेश ने की थी। पुलिस की हिरासत में तीन निर्दोष ग्रामीण भी हैं जिनमें गांव के रामस्वरूप लोधी का बेटा राजबहादुर, बलराम लोधी का बेटा एवं पड़ोसी गांव गोटिया निवासी अतुल लोहार भी शामिल है।
अतुल की चाचूपुर गांव में लोहारी की दुकान है पुलिस ने उसे दुकान से ही हिरासत में लिया है। कुछ लोगों को थाना कादरीगेट में भी रखा गया था जिनको अब थाना राजेपुर पहुंचाया गया है। पुलिस पुलिस के भयकारण गांव के खासकर युवा सहित डेढ़ सौ लोग गायब हो गए हैं घरों में केवल महिलाएं मौजूद हैं। गांव में पुलिस का जबरदस्त खौफ व्याप्त है। चर्चा है कि पुलिस देसी शराब ठेके के सेल्समैन की ओर से पुलिस पर हमला करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की योजना बनाई है। बीते दिन गुस्साए ग्रामीणों ने शराब ठेके की कैंटीन का टट्टर क्षतिग्रस्त कर दिया था। सेल्समैन की ओर से हमलावरों के विरुद्ध शराब ठेके को लूटने का प्रयास एवं पुलिस कर्मियों पर हमला करना दर्शाया जा सकता है। मालूम हो कि बृजेश का शव बीते दिन गांव की पुलिया के नीचे नाले में पड़ा मिला था।
पूर्व थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने शाम 7.30 बजे एफबीडी न्यूज़ को बताया की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया की तबादला हो जाने के बावजूद जरूरी काम के कारण मैंने अभी तक रवानगी नहीं की है। मालूम हो की नये थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने थाने में आमद करा दी है।



