नवविवाहिता को धमकाने वाले युवक पर केस: भाग गया घर से

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 11 मई। नव विवाहिता को धमकाने वाला युवक केस दर्ज होते ही घर से भाग गया। थाना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने हैवततपुर गढ़िया काशीराम कॉलोनी के मकान नंबर चार में रहने वाले रुद्रकुलश्रेष्ठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुःखी पिता ने अपनी बेटी का 29 अप्रैल 26 को विवाह किया है रुद्र युवती पर काफी दिनों से पीछा करके बात करने का दबाव डाल रहा था। जबकि युवती ने उसे साफ मना कर दिया कि मुझे तुमसे कोई मतलब नहीं है और न ही कभी बात करूंगी।

इसके बावजूद रूद्र युवती का पीछा करता रहा। युवती के डांटे जाने पर रुद्र ने उसे धमकाया कि यदि तुम मुझसे बात नहीं करोगी तो मैं गलत बात लिखकर तुम्हारी शादी तुड़वा दूंगा और बदनामी भी करूंगा। जिसके कारण युवती काफी परेशान है। मुकदमे की जांच काशीराम कॉलोनी स्थित चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह को सौंपी गई। चौकी प्रभारी श्री सिंह ने बताया की रुद्र के पिता कचहरी में टाइपिस्ट है रुद्र भी वहीं बैठता है, रूद्र को चार-पांच बार समझाया गया लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रूद्र को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह घर से भाग गया है।

error: Content is protected !!