लाखों ठगने वाले की तलाश में छापा: पिता से पूंछताछ

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 11 मई। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी राजेश कुमार ने उप निरीक्षक सुबोध यादव के सहयोग से आज शाम साइबर ठग की तलाश में स्टेट बैंक रोड पर आकाश पांडे के मकान पर छापा मारा। आकाश का मकान मोहल्ला सिकत्तर बाग के मोड के सामने है। पुलिस के आने की भनक लगने पर आकाश मकान के पीछे वाले दरवाजे से भाग गया। उसका पिता मकान के सामने गेट पर ताला लगा कर गायब हो गया था। पुलिस आकाश को पकड़ने मकान के पीछे गई तो वहां आकाश नहीं मिला उसके पिता संजीव पांडे मिल गये। पुलिस ने संजीव को कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ की।

संजीव ने आकाश से पल्ला झाड़ने हुए बताया कि मेरा उससे कोई संबंध नहीं है और ना ही मेरे पास रहता है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी राजेश कुमार ने एफबीडी न्यूज़ को बताया की सेवानिवृत सैनिक ने शिकायत की है की आकाश ने उनसे दोस्ती की। नौकरी लगवाने व ठेकेदारी करवाने के नाम पर अपने खाते में 6 लाख तथा पत्नी के खाते में 4.50 लाख रुपए डलवाए। आकाश ने सैनिक की न नौकरी लगवाई और ना ही ठेकेदारी कराई। फोन करने पर आकाश अपना मोबाइल बंद कर लेता है।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!