अनोखेलाल मिष्ठान भंडार के घरेलू गैस सिलेंडर जप्त: केस दर्ज

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) जिला पूर्ति कार्यालय की टीम ने आज दुकानों पर छापा मार कर अवैध रूप से प्रयोग किए जाने वाले घरेलू गैस सिलेंडरों को जप्त कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता की टीम ने नगर के बढ़पुर स्थित अनोखेलाल मिष्ठान भंडार पर छापा मारा, दुकान पर मलिक रविंद्र मौजूद थे। पांच घरेलू सिलेंडरों से मिठाई बनाई जा रही थी, जबकि व्यावसायिक गैस सिलेंडर दिखावे के लिए रखे थे। जांच में पाया गया कि रविंद्र के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण कर अवैध रूप से व्यवसाय में खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है।

टीम ने नगर की सेठ गली स्थित अग्रवाल सभा भवन के निकट छापा मारा। वहां दुकानदार कृष्ण मुरारी गुप्ता दो घरेलू सिलेंडरों से समोसा बना रहे थे। जांच के दौरान बगल के कमरे में तीन घरेलू सिलेंडर एवं दो व्यावसायिक सिलेंडर पाए गए, घरेलू गैस सिलेंडरों में एक भरा तथा दो खाली थे। टीम ने अवैध रूप से प्रयोग किए जाने वाले घरेलू सिलेंडरों को जप्त कर जितेंद्र गैस सर्विस को सौंप दिए हैं। पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने बताया दोनों मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

error: Content is protected !!