फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 12 मई। करोड़ों का घोटाला करने वाला फर्जी डिग्री धारक स्टेशन इंचार्ज फर्रुखाबाद डिपो में 32 सालों से तैनात है। फर्रुखाबाद डिपो से बुकिंग क्लर्क पद से सेवा निवृत होने वाले बुकिंग क्लर्क नवी शेर ने घोटाले के साक्ष्य एकत्र कर मामले की शिकायत परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक से की है।
शिकायत में नवी शेर ने कहा है कि फर्रुखाबाद डिपो में होने वाले भ्रष्टाचार के कुछ सबूत पेश की चुके है। गौरी शंकर स्टेशन इंचार्ज के पद पर कार्यरत है जिसमें तहसील जलेसर ग्राम मिर्जापुर जिला एटा के फर्जी जाति एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों मृतक अनोखे लाल पुत्र गौरी शंकर यादव के लगे हुए हैं। गौरी शंकर ने 08.10.2010 को छिबरामऊ डिपो में लाखों रूपये के कम्प्यूटर में घोटाला किया और कम्प्यूटर जलाकर राख कर दिया, घोटाले की जाँच नहीं हो सकी।
15.12.2017 को कैश गबन हुआ था उस समय गौरी शंकर के पास डबल लॉक की चाबी थी सरकारी कैश गबन की जाँच नहीं हुई थी। 13.01.2010 को 17 ATM मशीनें जली लाखों रूपये का घोटला हुआ था कोई जाँच नहीं हुई। वर्ष 1997/1998 फर्रुखाबाद डिपो में डीजल भरा पूरा डीजल टैंक गायब हुआ था, जाँच करने पर बताया गया कि डीजल डिग्गी तालाब में बह गया था। क्यों कि सारी जाँचें इसलिये नहीं हुई थी कि गौरी शंकर स्टेशन इंचार्ज के बहनोई कृपाल सिंह क्षेत्रीय प्रबन्धक इटावा थे। गौरी शंकर 08.04.1994 में परिचालक भर्ती मे बाबू की बी सी का भुगतान लिया था। 11.08.2025 तक करोड़ो रूपये हड़पकर राजेश कुमार बेरिया सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक ने आईजीआरएस की ऑनलाइन रिपोर्ट में सारे भ्रष्टाचार को माफ कर दिया।
जबकि रिकवरी रूपये 234959 करीब तीन वर्षों से जमा नहीं करायी गयी है। मांग की गई कि गौरी शंकर का ट्रांसफर दूसरे रीजन में करने के बाद सारी जाँचे करायी जायें।



